लखनऊ में 72 वर्षों से निरंतर निकल रही ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शनलखनऊ के ऐशबाग स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लगभग 72 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह रथ यात्रा प्रदेश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में गिनी जाती है।रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी के दिव्य रथों के दर्शन हेतु लाखों भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भक्तों के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।ऐशबाग की यह ऐतिहासिक रथ यात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का अद्भुत प्रतीक मानी जाती है, जो वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।