लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली दवाइयाँ बरामद,
लखनऊ कमिश्नरेट थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली दवाइयाँ बरामद,
स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार पर थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभागकी बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली औषधियाँ बरामद।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में नकली एवं अधोमानक औषधियों के भंडारण, परिवहन एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बक्शी का तालाब पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की जा रही नकली औषधियों की बड़ी खेप बरामद की है 16 जुलाई 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना बक्शी का तालाब पुलिस द्वारा किसान पथ, मामपुर खड़ंजा मार्ग पर संदिग्ध ओमनी वैन संख्या UP32BW7091 को रोककर जांच की गई। वाहन से भारी मात्रा में औषधियाँ बरामद होने पर औषधि विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान वाहन में रखी औषधियों के संबंध में कोई वैध औषधि लाइसेंस अथवा बिल-वाउचर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।औषधि निरीक्षक श्री विवेक कुमार सिंह, श्री सन्देश मौर्य, श्री राहुल कुमार एवं श्रीमती अनीता कुरील द्वारा मौके पर औषधियों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रसिद्ध ब्रांडों की निम्न औषधियाँ बरामद हुई- Rubired 200 ml - 246 बोतल,ALKASOL Sugar Free 100 ml-1,063 बोतलMucaine Gel 200ml 848 बोतलकुल 2,157 बोतल औषधियाँ, जिन्हें वर्षा के कारण 13 प्लास्टिक की बोरियों में सील कर सुरक्षित किया गया।जांच के दौरान ALKASOL Sugar Free के निर्माता प्रतिनिधियों द्वारा कंट्रोल सैंपल से तुलना करने पर लेबल, कैप, प्रिंटिंग, लोगो एवं अन्य सुरक्षा विशेषताओं में गंभीर अंतर पाए गए तथा बरामद दवा को स्प्यूरियस (नकली) प्रमाणित किया गया। इसी प्रकार Mucaine Gel के लेबल पर भी कई गंभीर त्रुटियाँ पाई गई, जिससे प्रथम दृष्टया उसके भी नकली होने की पुष्टि हुई। अन्य औषधियाँ भी संदिग्ध पाए जाने पर उनके नमूने नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए।पूछताछ में मौके से पकड़े गये व्यक्ति भूपेन्द्र सिंह पुत्र रामकिशन सिंह, निवासी बाजार गांव पकरा, थाना माल, जनपद लखनऊ ने बताया कि उक्त दवाइयाँ राज विक्रम सिंह एवं विनीत सिंह की हैं तथा वह उनके कहने पर इन्हें अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए किसान पथ, मामपुर खड़ंजा मार्ग, थाना बक्शी का तालाब से समय रात्रि 10.03 बजे गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना बक्शी का तालाब पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 318(4), 319(2), 276, 277 एवं 278 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार किया गया है।मु0अ0सं0 278/2026 धारा 318(4)/319(2)/276/277/278 भारतीय न्याय संहिता (BNS) थाना बीकेटी, लखनऊ.भूपेन्द्र सिंह पुत्र रामकिशन सिंह, निवासी बाजार गांव पकरा, थाना माल, लखनऊ उम्र 33
