तहसील सरोजनीनगर में उपजिलाधिकारी की विदाई, नवागत का स्वागतअंकित शुक्ला को भावभीनी विदाई, अभिषेक कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार,लखनऊ। तहसील सरोजनीनगर के उपजिलाधिकारी श्री अंकित शुक्ला के स्थानांतरण पर 18 जुलाई को तहसील सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर नवागत उपजिलाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह का स्वागत भी किया गया। समारोह में तहसीलदार श्री सुखवीर सिंह, नायब तहसीलदार कीरतसेन, अनूप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, सर्वानंद, सत्यम तिवारी, शालिनी तिवारी, आस्था पाण्डेय उपस्थित रहे। राजस्व निरीक्षक राम मूरत यादव, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, समर बहादुर सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, तहसील मंत्री नीतू यादव, आनंद तिवारी, अमीन संघ के शम्भू तिवारी सहित तहसील के समस्त कर्मचारीगण कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री अंकित शुक्ला के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नवागत उपजिलाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

