लखनऊ कमिश्नरेट थाना बी०के०टी० पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना बी०के०टी० पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु प्रकरण में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


दिनांक 18.07.2026 को मृतका के भाई धीरज गौतम पुत्र स्व० पुत्तीलाल, निवासी ग्राम भिटहरी, पोस्ट गोयला, थाना चिनहट, लखनऊ द्वारा तहरीर दिया कि उनकी बहन प्रीति गौतम की हत्या कर उसके पति सहित ससुराल पक्ष द्वारा उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना बक्शी का तालाब पर मु०अ०सं० 281/2026 धारा 352/351(3)/85/80(2) बीएनएस 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) बनाम पति अरून पुत्र जंगबहादुर आदि के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी द्वारा संपादित की जा रही है।आज दिनांक 20.07.2026 को थाना बीकेटी पुलिस टीम द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, बीकेटी के आदेशानुसार अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी के क्रम में मुखबिर की सूचना पर नगुवामऊ कला अंडरपास, रिंग रोड के पास से अभियुक्त अरून पुत्र जंगबहादुर, निवासी ग्राम नगुवामऊ कला, थाना बीकेटी, लखनऊ, उम्र लगभग 19 वर्ष को दिनांक 20.07.2026 को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के समय अभियुक्त की जामा तलाशी में ₹250/-नगद बरामद हुए, अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।. अरून पुत्र जंगबहादुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम नगुवामऊ कलां, थाना बीकेटी लखनऊ, मु0अ0सं0 281/2026 धारा 352/351(3)/85/80(2) बीएनएस 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) थाना बीकेटी लखनऊ।