प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प, भाजपा बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोशनगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन, आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य बूथ सम्मेलन का आयोजन इंजीनियर भवन, कारगिल शहीद स्मारक पार्क के सामने किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करे।सम्मेलन में व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री साकेत शर्मा, नगर मंत्री श्री आनंद पांडेय, श्री अपूर्व भार्गव, श्री सतीश चंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण, श्री एस.पी. कंचन, श्री धर्मेंद्र मिश्रा, श्री अनिल कश्यप, श्री मनोज रस्तोगी, पार्षद श्री नरेंद्र शर्मा, श्री राहुल मिश्रा, नगर कार्यसमिति सदस्य भाजपा लखनऊ महानगर रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल महामंत्री श्री अंकित गुप्ता, श्री सनोज गुप्ता, श्री अभिनव चौबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया तथा "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।