लखनऊ कमिश्नरेट कमिश्नर आईपीएस तरुण गाबा का सफर महाकुंभ प्रबंधन से लेकर गृह सचिव तक की अहम जिम्मेदारियां।
लखनऊ कमिश्नरेट कमिश्नर आईपीएस तरुण गाबा का सफर महाकुंभ प्रबंधन से लेकर गृह सचिव तक की अहम जिम्मेदारियां।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन में पत्रकारों को बुलाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस लखनऊ की कमान संभालने वाले 2001 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा का प्रशासनिक सफर बेहद विविधतापूर्ण और शानदार रहा है। मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले तरुण गाबा ने अपनी तकनीकी शिक्षा (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन में बीई) के बाद पुलिस सेवा को चुना। इसके अलावा उन्होंने साइबर लॉ में स्नातकोत्तर और पब्लिक पॉलिसी में एडवांस मैनेजमेंट कोर्स भी किया है।
अपने लंबे करियर के दौरान वह उत्तर प्रदेश के लगभग सात जिलों में पुलिस कप्तान या जिला प्रमुख के रूप में कानून-व्यवस्था संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए राज्यपाल के एडीसी (ADC) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और महाकुंभ का सफल आयोजनः सीबीआई (CBI) में अपने करीब सात साल के लंबे केंद्रीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। सीबीआई से वर्ष 2020 में वापस उत्तर प्रदेश कैडर में लौटने के बाद उन्हें राज्य शासन में गृह सचिव जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी गई,
जहाँ उन्होंने प्रशासनिक नीतियों को आकार देने में मदद की। इसके बाद प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन-महाकुंभ-2025 की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भारी भीड़ नियंत्रण की योजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।
डेटा-आधारित पुलिसिंग, तकनीक के इस्तेमाल और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले गाबा अब एक बार फिर लखनऊ कमिश्नरेट में अपनी सेवाएं देने के लिए लौट आए हैं।वही येभी कहा महिला मिशन शक्ति अभियान में थाने चौकी पर आई हुई पिडित महिलाओं को जागरूक करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें । दूसरी ओर सबसे अहम जानकारी देते हुए कहा आज देखा जा रहा है कि साइबर ठगी करने वाले लोगों से बच कर रहे किसि भी तरह की फोन काल पर कोई जानकारी न दे यदि बार बार फोन करके आपको परेशान किया जा रहा है तो अपने नजदीकी थाने में बताए।और 1930/,पर काल कर सकते हैं ये हैल्प लाईन नंबर 24/अवर्स लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस सदेव तत्व पर अपके साथ आपके पास।
