लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति की टीम ने परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद की महिला मिशन शक्ति की टीम ने परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान।












लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता एवं तत्परता से एक लापता बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।प्रार्थिनी लक्ष्मी सोनी, पत्नी सूरज सोनी, निवासी हरी नगर, दुगावा नाग भवन, उम्र लगभग 57 वर्ष, द्वारा थाना अमीनाबाद पर सूचना दी गई कि उनका पोता कृष्णु (कृषु) सोनी दुकान से कहीं चला गया है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार आज़ाद के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक शुचि सावंत ने महिला आरक्षी रीता के साथ अथक प्रयास करते हुए लगातार खोजबीन की। टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालक को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की।