हर बच्चा शिक्षित, तभी भारत विकसित: गुरु पूर्णिमा पर भारतीय जन समाज पार्टी का शिक्षा संकल्प



लखनऊ। भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों, माता-पिता, शिक्षकों और सभी गुरुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष जी का संदेश: गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताया। गुरु वो दीपक है जो जीवन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देता है। आज मैं अपने पहले गुरु - माता-पिता को, देश के करोड़ों शिक्षकों को और अपने आदर्श भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को नमन करता हूं। जिन्होंने हमें 'सपने देखने' और उन्हें पूरा करने की शिक्षा दी। बीजेएसपी का गुरु पूर्णिमा शिक्षा संकल्प।शिक्षा सबका अधिकार - सरकार हर बच्चे को मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे। पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर एनएसए लगे। गुरु का सम्मान सरकारी स्कूल के शिक्षकों का वेतन बढ़े और उन पर गैर-शैक्षणिक काम का बोझ न डाला जाए डॉ. कलाम लर्निंग सेंटर - हर जिले में गरीब बच्चों के लिए फ्री कोचिंग और लाइब्रेरी खोली जाए। संस्कार और विज्ञान - स्कूलों में नैतिक शिक्षा के साथ विज्ञान, टेक्नोलॉजी और कौशल विकास अनिवार्य हो। अध्यक्ष जी ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो। जब तक हर बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक जाति, गरीबी और बेरोजगारी नहीं मिटेगी। देशवासियों से अपील: गुरु पूर्णिमा पर 1 किताब, 1 पेड़ और 1 घंटे का समय किसी जरूरतमंद बच्चे को दें। यही सच्ची गुरु दक्षिणा होगी।