लखनऊ कमिश्नरेट ठाकुरगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।16 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पड़ोसी शुभम गौतम को नामजद आरोपी बनाया गया था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम गौतम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।