पन्नूगंज थाना अंतर्गत चेहल्लुम त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

पन्नूगंज थाना अंतर्गत चेहल्लुम त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।


सोनभद्र । जनपद के पन्नूगंज थाना अंतर्गत चेहल्लुम त्यौहार को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजित कराई गई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को होने वाले चेहल्लुम त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जाएं। अगर किसी ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश की तो किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के ऊपर कठोर कानून कार्यवाही कि जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में डीजे और लाउडस्पीकर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे किसी भी तरह के विवादित नारे नहीं लगाएं जाएंगे। अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा पीस कमेटी में आए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि त्योहार में किसी को कोई भी समस्या आती है तो वह तत्काल पुलिस का सहयोग दें। हम शांति व्यवस्था बनाएं रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।