लखनऊ में चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत पश्चिमी जोन में निकलने वाले जुलूसों, आयोजित होने वाली मजलिसों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज श्रीमान पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर निगम, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा पश्चिमी जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान चेहल्लुम के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।श्रीमान पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए चेहल्लुम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।