लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा GST कर चोरी से सम्बन्धित नामजद / वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा GST कर चोरी से सम्बन्धित नामजद वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
गिरोह के सदस्य गरीब जरूरतमंद लोगों को रूपयों का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे।फर्जी किरायानामा तैयार कर GST फर्म रजिस्ट्रेशन कराया जाता था। 27.08.2025 को वादी मुकदमा श्री अभिमन्यु पाठक सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-16 लखनऊ के द्वारा जीसटी कर चोरी के संबंध में अल्तमश ट्रेडर्स के फर्म स्वामी जहीर अमहद द्वारा छदम Rent/Lease एग्रीमेंट
का उपयोग करते हुये पंजीयन प्राप्त कर अस्तित्वहीन/फर्जी फर्म द्वारा सुनियोजित तरीके से आई०टी०सी० का अनुचित लाभ हेतु बिना अनुमन्य आई०टी०सी० क्लेम व विभिन्न प्रकार से राजस्व क्षति कारित करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2025 धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त मे प्रकाश में आये अभियुक्त बुद्धिप्रकाश पुत्र स्व० दीपक निवासी कलीमपुर पोस्ट रेवान थाना रेऊसा जनपद सीतापुर को पूर्व मे दिनांक 19.06.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जहीर अहमद पुत्र मैकू निवासी बाजारपुरवा लालपुर पोस्ट खानी हुसैनपुर थाना थानगाँव जनपद सीतापुर उम्र करीब 27 वर्ष को थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 11.07.2026 को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से सामूहिक रूप से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर अल्तमस ट्रेडर्स जो कि वास्तविक रूप से अस्तित्व में ही नहीं थी, के नाम पर जीसटी कर चोरी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।-अपराध का तरीका / उद्देश्य (Modus Operandi)अभियुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से सामूहिक रूप से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर फर्जी फर्म रजिस्ट्रेशन कराया जाना तथा कम्पनियों के लिए फर्जी INVOICE बनाकर ऑनलाइन ITC जनरेट कर जीएसटी चोरी करना।जहीर अहमद पुत्र मैकू निवासी बाजारपुरवा लालपुर पोस्ट खानी हुसैनपुर थाना थानगाँव जनपद सीतापुर उम्र 27 वर्ष,मु0अ0सं0 156/2025 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना इटौंजा लखनऊ