पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ- बी0के0टी0सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना बीकेटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार  शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए था विवाद  डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण से घटना में शामिल अभियुक्तों की हुई पहचान दिनांक 03.08.2026 को समय करीब 16.00 बजे अनिल कुमार पुत्र श्री रामलखन, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम तरहैया, थाना सैरपुर, लखनऊ के अमौली लॉन के सामने पड़ी खाली जगह पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथमदृष्टया शव अवलोकन पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। परिवारजन का भी किसी पर शक नहीं था। परिवारजन का कहना था कि मृतक अधिक शराब पीने का आदि था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण हेड इंजरी आया। जिससे हत्या की आशंका प्रतीत हुई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखे गए तो पाया गया कि दिनांक 03.08.2026 को समय करीब 10.18 बजे सुबह मृतक कुछ लोगों के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहा है।दिनांक 06.08.2026 को प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 307/2026 धारा 103(1)/315 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।दिनांक 07.08.2026 को मृतक के भाई विवेक विश्वकर्मा द्वारा थाना बीकेटी पर लिखित तहरीर दी गई कि उसके भाई अनिल कुमार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 307/2026, धारा 103(1)/115 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया  विवेचना के क्रम में घटनास्थल से डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए गए, जिनके विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की पहचान की गई।घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 08.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर समय प्रातः करीब 06:30 बजे पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों को किसान पथ हाइवे, चन्द्रिका देवी अण्डरपास के आगे शिवखड़ के पास से उनके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 03.08.2026 को वे लोग बृजेश की गुमटी के पास शराब पी रहे थे। वहीं अनिल कुमार भी शराब के नशे में बैठा था। अभियुक्तों द्वारा अनिल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे गए, लेकिन उसके द्वारा रुपये देने से मना कर दिया गया। इसके बाद रुपये लेने को लेकर अभियुक्तों और अनिल के बीच लपट-झपट एवं धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान अनिल असंतुलित होकर प्लॉट की नींव में लगी ईंटों पर गिर गया, जिससे उसके सिर एवं आंख में चोट आई। घटना के बाद अभियुक्तगण डरकर मौके से चले गए तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपे हुए थे। मु0अ0सं0 307/2026 103(1)/115 बीएनएस थाना बीकेटी, लखनऊ अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है दुर्गेश यादव पुत्र गंगाप्रसाद यादव, निवासी जगदीशपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ, उम्र 29 वर्ष,व्यवसाय वैन ड्राइवर  कुवेर यादव उर्फ अमर यादव पुत्र दिलीप यादव, निवासी उमरभारी, थाना सैरपुर, लखनऊ, उम्र 24 वर्ष। (व्यवसाय खेती/मजदूरी रंजीत रावत पुत्र रामसेवक, निवासी तरहिया, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र 45 वर्ष। व्यवसाय- मजदूरी रामकेश यादव पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद यादव, निवासी उमरभारी, थाना सैरपुर, लखनऊ, उम्र 40 वर्ष।  व्यवसाय खेती अवधेश यादव पुत्र प्रकाश, निवासी तरहिया, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र 38 वर्ष। ( व्यवसाय- रंगाई-पुताई अभियुक्त कुवेर यादव उर्फ अमर यादव की निशादेही पर मृतक का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है