लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस महिगवा द्वारा गैर इरादतन हत्या करने वाले प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण तथा थाना महिगवां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 129/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस थाना महिगवां, कमिश्नरेट लखनऊ से सम्बन्धित प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र स्व० रामजीवन निवासी ग्राम खंतारी, थाना महिगवां, लखनऊ, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 01.10.2025 को वादी श्री सुभाष कुमार गौतम पुत्र मुन्नू लाल गौतम निवासी बराखेमपुर लखनऊ द्वारा थाना महिगवां पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि विपक्षीगणो द्वारा वादी के निवास पर आकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुये वादी के पिता मुन्नूलाल को लाठी डण्डो से जान से मारने की नियत से मारना पीटना एंव जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 129/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।विवेचना के क्रम मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त जो विगत एक वर्ष से पुलिस से बचकर भाग रहे थे की तलाश चल रही थी जिसके सम्बन्ध में मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सूरज उपरोक्त बेहटा पुल के नीचे एक मोटरसाइकिल पर बैठा है। सूचना मिलते ही दिनांक 31.07.2026 थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके विरुद्ध थाना महिगवां में मुकदमा पंजीकृत होने के,कारण वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था।अभियुक्त द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एकराय होकर रात्रि में वादी के घर पहुंचे अपने साथ लाये लाठीडण्डों से -बचाव करने-वादी के पिता मुन्नूलाल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर चोटें पहुंचाई तथा बीच पर वादी, उसके भाई एवं बहन के साथ भी मारपीट की। घटना के उपरान्त अभियुक्तगण पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।अभियुक्त सूरज पुत्र स्व० रामजीवन निवासी ग्राम खंतारी, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ
