लखनऊ कमिश्नरेट थाना-नाका हिण्डोला वादिनी/पीड़िता से शादी का झांसा देकर दुराचार गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम जोन-पश्चिमी की सफलतावादिनी/पीड़िता की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना नाका हिण्डोला, लखनऊ पर मु0अ0सं0 120/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस बनाम अखिलेश मिश्रा पुत्र नागेश्वर मिश्रा निवासी शहनशापुर जक्खिनी, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी पंजीकृत किया गया है।वादिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि अभियुक्त अखिलेश मिश्रा द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए तथा गाली-गलौज कर जान से मारने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी द्वारा निर्देशित किया गया।थाना नाका हिण्डोला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.08.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अखिलेश मिश्रा पुत्र नागेश्वर मिश्रा निवासी शहनशापुर जक्खिनी, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष को शिओना होटल, पानदरीबा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अखिलेश मिश्रा पुत्र नागेश्वर मिश्रा निवासी शहनशापुर जक्खिनी  थाना राजातालाब जनपद वाराणसी उम्र  करीब 40 वर्ष मु0अ0सं0 120/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस  थाना नाका हिण्डोला लखनऊ