पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ-पश्चिमी/थाना-कैसरबागसेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की सिगरेट एवं नकदी बरामद थाना कैसरबाग पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से चोरी की कुल 148 सिगरेट की डिब्बियां एवं ₹3,970/- नकद बरामद।चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 स्कूटी, 02 मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद।अभियुक्त द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर इन्दिरागांधी आई हॉस्पिटल के पास चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।दिनांक 14.08.2026 को वादी मुकदमा श्री संदीप अग्रवाल पुत्र श्री रामचन्द्र अग्रवाल, निवासी 55बी, ऊषा एजेंसी, आईटीसी कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर, वजीर हसन रोड, हजरतगंज, लखनऊ द्वारा थाना कैसरबाग पर लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सेल्समैन की लगभग ₹49,000/- कीमत की सिगरेट की डिब्बियां एवं ₹59,000/- नकद चोरी कर लिए गए हैं।तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग पर मु0अ0सं0-142/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण हेतु थाना कैसरबाग पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 15.08.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल अभियुक्त मुजम्मिल बीएन रोड की ओर स्कूटी से आने वाला है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बालाकदर रोड से आने वाले बीएन रोड पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उसने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में उसने अपना नाम मुजम्मिल पुत्र मोमीन चौधरी, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी न्यू हिंडन विहार, गाजियाबाद, हाल पता थाना सहादतगंज, लखनऊ बताया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इन्दिरागांधी आई हॉस्पिटल के गेट के पास सेल्समैन का सामान चोरी करना स्वीकार किया गया।अभियुक्त मुजम्मिल ने पूछताछ में बताया कि वह कोई नियमित काम नहीं करता तथा घर का खर्च चलाने के लिए छोटी-मोटी चोरी करता है। उसके अनुसार, कुछ दिन पूर्व वह अपने दो साथियों शमशाद अहमद एवं शहबाज के साथ दो स्कूटियों से इन्दिरागांधी आई हॉस्पिटल के गेट के पास पहुंचा था, जहां एक व्यक्ति का सामान चोरी किया गया था, जिसमें सिगरेट की डिब्बियां थीं।अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए सामान को तीनों ने आपस में बराबर बांट लिया था। चोरी के सामान का कुछ हिस्सा राह चलते बेच दिया गया, जबकि शेष सामान उसके पास बचा हुआ था, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 02 अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी, कुल 3970 रूपये तथा तथा स्कूटी होण्डा एक्टिवा सं0-UP14GL8620 के सीट के अन्दर एक नीले रंग झोले मे कुल 94 सिगरेट के डिब्बे बरामद हुआ। जिसका विवरण एवं दूसरी स्कूटी की डिग्गी हिकमत अमली से खोलकर देखा गया तो, कुल 54 सिगरेट की डिब्बियां बरामद हुई। इस प्रकार कुल 148 विभिन्न प्रकार के सिगरेट से भरा हुआ सिगरेट डिब्बे बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए दिनांक 15.08.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है-मुजम्मिल पुत्र मोमीन चौधरी, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी म0नं0 74, न्यू हिंडन विहार, निकट धोबीघाट, अर्थला, मोहन नगर, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद। हाल पता– चोरघाटी पेट्रोल टंकी के पास, ब्राइट कैरियर स्कूल के पास, कूड़े के सामने वाला घर, थाना सहादतगंज, लखनऊ।-मु0अ0सं0- 677/2016 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद 02-मु0अ0सं0- 680/2016 धारा 102/41/411/414 थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद 3,970/- नकद।02 वीवो मोबाइल फोन।2 स्कूटी, जिनमें होण्डा एक्टिवा संख्या UP14GL8620 एवं स्कूटी संख्या UP32PM8759 शामिल हैं।अभियुक्त के कब्जे से कुल 148 सिगरेट की डिब्बियां बरामद01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड एवं 01 केनरा बैंक रुपे डेबिट/प्रीपेड कार्ड बरामद।सिगरेट की डिब्बियों में विभिन्न ब्राण्डों की 94 डिब्बियां एक नीले रंग के झोले से तथा 54 डिब्बियां दूसरी स्कूटी की डिग्गी से बरामद की गईं।
