पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ थाना माल पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार माननीय न्यायालयों द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों (NBW) के अनुपालन में थाना माल पुलिस द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 को थाना माल पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, शांति एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वारण्टी अपराधी की तलाश के दौरान उनके निवास स्थान पर दबिश देकर 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट से अवगत कराते हुए विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के संबंध में अभियुक्त के परिजन को नियमानुसार सूचना दी गई। गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर  वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।   . वाद सं0 141735/23 मु0अ0सं0 342/23, धारा 380/411 भादवि, थाना माल, लखनऊ -दिनेश पासी पुत्र कल्लू पासी नि0 ग्राम चक सैदापुर थाना माल लखनऊ उम्र 32 वर्ष (व्यवसाय-मजदूरी)