लखनऊ कमिश्नरेट थाना-सरोजनीनगर डीसीपी दक्षिणी सर्विलान्स टीम व  थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम की सफलता अन्तर्राज्यीय गिरोह के सोना तस्करी/चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से तस्करी/चोरी किया गया 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) बरामदपुलिस आयुक्त, लखनऊ श्री तरुण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्रीमती अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री अभिषेक कुमार पाण्डेय के प्रभावी मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सरोजनीनगर श्री राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमें व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी  की संयुक्त टीमों थाना सरोजनीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-298/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बनाम 1. दीपक वर्मा, 2. राम प्रताप दुबे को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सोने का पाउडर (कैप्सूल नुमा रबर की डिब्बी में लिपटा हुआ) वजन 203.92 ग्राम(अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) को बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है-03.08.2026 को वादी श्री महबूब आलम पुत्र मंजूर अहमद निवासी वार्ड नं0 10 उमरगंज बेल्थरा रोड थाना कुभाव जनपद बलिया ने थाना सरोजनीनगर पर तहरीर दी कि वादी दिनांक 27.07.2026 को दुबई से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ आया । एयरपोर्ट से बाहर आने पर दीपक वर्मा नि0 किठूर थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर व राम प्रताप दुबे नि0 इटई मैदा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर तथा अर्शदीप जिला मोगा पंजाब व इनके साथियों ने वादी को काले रंग की ब्रेजा में बैठा लिया तथा इधर उधर घुमाते रहे इसके पश्चात इन लोगों ने आलमबाग बस अड्डे के पास धोखे से उतार दिया तथा ट्राली बैग व उसमें रखा पासपोर्ट, कपडे व सोना(कैप्सूल) चुराकर भाग गये । वादी की सूचना पर तत्काल थाना सरोजनीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी महोदय के निर्देशन में डीसीपी दक्षिणी सर्विलान्स टीम सहित 04 पुलिस टीमें गठित की गयीं । जिनके द्बारा 100-130 सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया । आज दिनांक 04.08.2026 को 1. दीपक वर्मा, 2. राम प्रताप दुबे को चोरी किये गये सोने के कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है व घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। यह एक अंतराज्यीय गिरोह है, जिनके द्वारा गल्फ कन्ट्री विषेशकर दुबई में गये लोग जो किसी कारणवश जल्दी भारत लौटना चाहते है। उनको अपने पैसे से शोपिंग कराना, कुछ पैसे देना व टिकट कराकर भारत भेजने का प्रलोभन देते है।जब वे इस गैंग के झासे में आ जाते है, तो इस गिरोह के सदस्यों द्वारा सोने का बुरादा बनाकर कण्डोम में पैक किया जाता है। जिसको रैक्टम के माध्यम से शरीर में डाल देते है व दूरस्थ क्षेत्रो के एयरपोर्ट चयनित कर इनके द्वारा तस्करी कराते है। जब ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आते है, इनके गिरोह के सदस्यों द्वारा तस्करी आया हुआ कीमती सामान को ले लिया जाता हैअभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमारा एक संगठित गिरोह है । जिसमें राजस्थान, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं । हम लोग ऐसे भारत के लोगो को गल्फ कन्ट्री में खोजते है,जो किसी कारणवश भारत वापस लौटना चाहते है। हम लोग उनको शोपिंग, पैसा व टिकट का प्रलोभन देते है। फिर हम लोग उन्हें अपने गिरोह में मिला कर गोल्ड की तस्करी अलग-अलग तरीके से कराते है। साहब इसमें हम लोगो को राजस्थान की टीम के द्वारा गोल्ड को लाने वाले व्यक्ति से गोल्ड लाने का दायित्व मिला था,.0 जिसको अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से गोल्ड प्राप्त करना था, उनसे गोल्ड प्राप्त करके हम लोगो को अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को देना था, हम लोगो के मन में लालच आ गया था । जिसके कारण हम लोगो नें अमौसी एयरपोर्ट से आये हुए व्यक्ति महबूब आलम को झासे में लेकर अपने अन्य मित्रों के माध्यम से गाडी में बैठा कर सोना चोरी कर लिया था । जिससे हम लोगो को ज्यादा मुनाफा प्राप्त हो सके साहब हमें माफ कर दीजिए, हमसे गलती हो गयी है।दीपक वर्मा पुत्र राम अभिलेख निवासी ग्राम किठूरा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष हाल पता 5830 गली नं0 4 गोविंदनगर शिमलापुरी थाना डाबा जनपद लुधियाना पंजाब राम प्रताप दुबे पुत्र दीनानाथ दुबे निवासी इटाई मैदा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर उम्र 30 वर्ष ।शिक्षा- 10 वी , व्यवसाय-खेती करते है।अभियुक्त दीपक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 26/2025 धारा 191(2)/191(3)/223(b)/288/324(4)/331(6)/351(3)/352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर उ0प्र0 मु0अ0सं0 26/2025 धारा 191(2)/191(3)/223(b)/288/324(4)/331(6)/351(3)/352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर उ0प्र0 ।मु0अ0सं0 298/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सरोजनीनगर लखनऊ सोने का पाउडर (कैप्सूल नुमा रबर की डिब्बी में लिपटा हुआ) बजन 203.92 ग्राम डीसीपी दक्षिणी सर्विलान्स टीम व थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम नोपुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया