लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुरसर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ।अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा दो स्थानों की नमूना मिट्टी बरामद।पुरानी रंजिश को लेकर की गयी हत्या 


दिनांक 09.08.2026 को आवेदक कुंज बिहारी पुत्र स्व0 दयाल निवासी ग्राम वीरमपुर, थाना सैरपुर द्वारा अपने पुत्र राज उर्फ मोनू, उम्र करीब 27 वर्ष के दिनांक 08.08.2026 की रात्रि से गुम होने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सैरपुर पर गुमशुदगी सं0 19/2026 पंजीकृत की गयी।परिजनों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि विवेक पुत्र मस्तराम द्वारा राज उर्फ मोनू को बुलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले जाया गया था। विवेक से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त हुई।विवेचना में प्रकाश में आया कि दिनांक 08.08.2026 को राज उर्फ मोनू को बाग के पास ले जाया गया, जहां अभियुक्तगण 01-विवेक पुत्र मस्तराम,  02-अजीत पुत्र स्व0 निषाद,  03-हंसराज पुत्र हीरालाल द्वारा शराब पी रहे थे कि वहां पर 04-अंशू पुत्र बृजलाल, 05-विजय पुत्र रामचरन, 06-सावन पुत्र स्व0 सोमनाथ निषाद भी आ गये। राज उर्फ मोनू उपरोक्त की इन्हीं लोगो के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राज उर्फ मोनू के साथ मारपीट की गयी तथा उसके सिर पर मुक्के एवं कोहनी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद अभियुक्तों द्वारा घटना को छिपाने के उद्देश्य से रस्सी से गला कसकर शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया।दिनांक 10.08.2026 को थाना माल क्षेत्रान्तर्गत ककराबाद के निकट गोमती नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों द्वारा राज उर्फ मोनू के रूप में की गयी।  आवेदक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 12.08.2026 को थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 103/3(5)/238(ए) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तगण व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।विवेचना के क्रम में घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं प्राप्त साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर अभियुक्तगण की पहचान की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 15:05 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा किसान पथ की सर्विस रोड स्थित बगीचे के पास ट्यूबवेल के निकट से 04 अभियुक्तों 01-अजीत 02-अंशू 03-विवेक 04-हंसराज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा दो स्थानों की नमूना मिट्टी बरामद की गयी।मु0अ0सं0 100/2026, धारा 103/3(5)/238(ए) बीएनएस, थाना सैरपुर, लखनऊ। अजीत पुत्र स्व0 विनोद निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लोधमऊ थाना सैरपुर लखनऊ (व्यवसाय-प्रापर्टी डीलिंग का कार्य अंशू पुत्र बृजलाल उम्र 22 वर्ष निवासी बीरमपुर, थाना सैरपुर लखनऊ (व्यवसाय – कृषि) विवेक निषाद पुत्र मस्तराम निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बीरमपुर , थाना सैरपुर लखनऊ (व्यवसाय – कृषि)हंसराज पुत्र हीरालाल उम्र 24 वर्ष निवासी बीरमपुर, थाना सैरपुर लखन अदद मोबाइल फोन टेक्नो स्पार्क मृतक का।1अदद मोटरसाइकिल संख्या UP 32 MA 1086, स्प्लेण्डर प्लस, लाल-काले रंग की — घटना में प्रयुक्त

स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी

1.स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि दीपक कुमार 

2. हे0का0 अवधेश गिरी 

3. हे0का0 नदीम 

4. हे0का0 संतोष कुमार 

5. हे0का0 अमित कुमार गौतम

6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह

7. का0 अमन शुक्ला

*थाना सैरपुर पुलिस टीम*

1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी थाना सैरपुर, लखनऊ  

2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ

3. उ0नि0 अनुज कुमार गुप्ता थाना सैरपुर, लखनऊ 

4. उ0नि0 मोनू कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ 

5. उ0नि0 ऋषभ कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ

6. म0उ0नि0 अंजना देवी थाना सैरपुर, लखनऊ

7. हे0का0 नदीम शेख थाना सैरपुर, लखनऊ

8. का0 पंकज कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ

9. का0 पंकज कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ 

10. का0 राजवीरेन्द्र यादव थाना सैरपुर, लखनऊ

11. का0 सुनील कुमार थाना सैरपुर, लखनऊ

म0का0 प्रियंका सिंह थाना सैरपुर, लखनऊ