लखनऊ कमिश्नरेट थाना- सैरपुर सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित फरार चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुरानी रंजिश को लेकर की गयी हत्या ।दिनांक 09.08.2026 को आवेदक कुंज बिहारी पुत्र स्व0 दयाल निवासी ग्राम वीरमपुर, थाना सैरपुर द्वारा अपने पुत्र राज उर्फ मोनू, उम्र करीब 27 वर्ष के दिनांक 08.08.2026 की रात्रि से गुम होने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सैरपुर पर गुमशुदगी सं0 19/2026 पंजीकृत की गयी।परिजनों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि विवेक पुत्र मस्तराम द्वारा राज उर्फ मोनू को बुलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ ले जाया गया था। विवेक से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त हुई।विवेचना में प्रकाश में आया कि दिनांक 08.08.2026 को राज उर्फ मोनू को बाग के पास ले जाया गया, जहां अभियुक्तगण 01-विवेक पुत्र मस्तराम, 02-अजीत पुत्र स्व0 निषाद, 03-हंसराज पुत्र हीरालाल द्वारा शराब पी रहे थे कि वहां पर 04-अंशू पुत्र बृजलाल, 05-विजय पुत्र रामचरन, 06-सावन पुत्र स्व0 सोमनाथ निषाद भी आ गये। राज उर्फ मोनू उपरोक्त की इन्हीं लोगो के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राज उर्फ मोनू के साथ मारपीट की गयी तथा उसके सिर पर मुक्के एवं कोहनी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद अभियुक्तों द्वारा घटना को छिपाने के उद्देश्य से रस्सी से गला कसकर शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया।दिनांक 10.08.2026 को थाना माल क्षेत्रान्तर्गत ककराबाद के निकट गोमती नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों द्वारा राज उर्फ मोनू के रूप में की गयी। आवेदक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 12.08.2026 को थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 103/3(5)/238(ए) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तगण व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।विवेचना के क्रम में घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं प्राप्त साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर अभियुक्तगण की पहचान की गयी। दिनांक 13.08.2026 को 04 अभियुक्तों 01-अजीत 02-अंशू 03-विवेक 04-हंसराज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियोग उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त विजय निषाद पुत्र राम चरन निषाद निवासी ग्राम बीरमपुर थाना सैरपुर लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काफी तलाश व दबिश दी जा रही थी कि आज दिनांक 14.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विजय निषाद पुत्र राम चरन निषाद उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर गोमतीनगर विस्तार निकट जयपुरिया स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है मु0अ0सं0 100/2026, धारा 103(1)/3(5)/238(ए) बीएनएस, थाना सैरपुर, लखनऊ।अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है विजय निषाद पुत्र राम चरन निषाद निवासी ग्राम बीरमपुर थाना सैरपुर जनपद लखनऊ उम्र करीब 28 वर्ष (व्यवसाय-