पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ थाना-नाका हिण्डोला थाना नाका पुलिस टीम की बड़ी उपलब्धि- ऑनलाइन फ्रॉड में पीड़ित के 1,70,000/- रूपये कराए वापस।साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्यवाही एव तकनिकी विश्लेषण से फ्रॉड की धनराशि को किया गया सफलतापूर्वक ट्रेस पीड़ित ने लखनऊ पुलिस व थाना नाका की पुलिस का जाताया आभार  ।पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के कुशल पर्यवेक्षण एव अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के निर्देशन मे एव थानाध्यक्ष नाका हिंडोला श्री विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व मे थाना नाका की साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है| इसी क्रम में दिनांक 06/08/2026 को पीड़ित श्री रवींद्र नाथ शुक्ल पुत्र स्व.त्रिभुवन दत्त शुक्ल निवासी 146/41 चरस मंडी निकट हाथीखाना थाना नाका हिंडोला लखनऊ ने बताया कि उनके पोते अयांश शुक्ल पुत्र श्री संदीप शुक्ल निवासी उपरोक्त के साथ यूट्यूब चैनल खरीदने के नाम पर पीड़ित के खाते से 1,70,000/- रुपये का फ्रॉड कर लिया है उक्त प्रकरण मे थाना नाका के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार सैनी द्वारा तत्परता दिखाते हुए  साइबर क्राइम पोर्टल पर पीड़ित की शिकायत दर्ज करायी तथा थाना नाका की साइबर टीम द्वारा तकनीकी सूझबूझ , बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण के आधार पर उक्त धनराशि को ट्रेस कर पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि को वापस कराया।साइबर फ्रॉड कि धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम-