लखनऊ में चेहल्लुम के अवसर पर थाना चौक क्षेत्र स्थित नाज़िम शाह इमामबाड़ा से निकाले जाने वाले जुलूस के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, लखनऊ द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग, सुरक्षा प्रबंध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को सतर्कता, अनुशासन तथा समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।



