पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ थाना 


                         -









रहीमाबादऑपरेशन किरण के तहत मिशन शक्ति केन्द्र थाना रहीमाबाद द्वारा पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग एवं मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कर परिवार को बिखरने से बचाया गया।पुलिस उपायुक्त उत्तरी, कमिश्नरेट लखनऊ की पहल पर ऑपरेशन किरण के तहत मिशन शक्ति केन्द्र थाना रहीमाबाद द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरण में पति-पत्नी की काउंसलिंग एवं मध्यस्थता कराते हुए आपसी मतभेदों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया तथा परिवार को बिखरने से बचाया गया।काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी की समस्याओं एवं पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा दोनों के मध्य आपसी संवाद स्थापित कर आपसी समझ, विश्वास एवं सामंजस्य बढ़ाने हेतु सकारात्मक परामर्श दिया गया। परामर्श के उपरान्त दोनों पति-पत्नी अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ रहने के लिए सहमत हुए।मिशन शक्ति केन्द्र थाना रहीमाबाद द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौता कराते हुए उन्हें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं विश्वास के साथ दाम्पत्य जीवन को आगे बढ़ाने हेतु सकुशल उनके घर रवाना किया गया।ऑपरेशन किरण पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी सहमति के माध्यम से पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना, आपसी समझ एवं विश्वास को बढ़ावा देना तथा परिवारों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।मध्यस्थता कराने वाली टीम का विवरणः- .आरक्षी धर्मेश यादव थाना रहीमाबाद जनपद लखन.महिला आरक्षी रजनी थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ महिला आरक्षी सोनी चौधरी थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ