हत्या के मामले का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी व थाना महिगवां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लखनऊ। संवाददाता नबी अहमद। थाना महिगवां क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी एवं थाना महिगवां पुलिस की संयुक्त टीम ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, 36,700 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त थार कार तथा आला कत्ल लकड़ी का फट्टा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को ग्राम अटेसुआ थाना इटौंजा निवासी सोनू सिंह ने थाना महिगवां में तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई मोनू उर्फ दिलीप सिंह के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना महिगवां में मुकदमा अपराध संख्या 126/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 20 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल चार व्यक्ति अतरौरा जाने वाले मार्ग पर पुराने भट्टे के आगे गांव से पूर्व स्थित मंदिर के चबूतरे पर बैठे हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।शराब के ठेके पर हुआ था विवाद पूछताछ में सामने आया कि 19 अगस्त की शाम शाहपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोनू उर्फ दिलीप सिंह का सचिन यादव से विवाद हुआ था। इसके बाद सचिन यादव ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। आरोप है कि अभिषेक यादव उर्फ शेखर, अनुज सिंह, कुलदीप उर्फ टेढ़े और दो बाल अपचारियों समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मोनू के साथ लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोनू की मृत्यु हो गई।पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया।वाहन और आला कत्ल बरामद21 अगस्त को गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त थार कार संख्या UP 32 NS 9090 तथा एक लकड़ी का फट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा चार मोबाइल फोन और कुल 36,700 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं अभिषेक यादव उर्फ शेखर पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम दुर्जनपुर अमानीगंज, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर; हाल पता न्यूरी फैब्रिकेटर, यस नगर, फैजुल्लागंज, थाना मड़ियांव, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष।अनुज सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी ग्राम नवीकोट नंदना, थाना बक्शी का तालाब, लखनऊ, उम्र करीब 33 वर्ष।दो बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिए गए।पुलिस के अनुसार अभियुक्त अनुज सिंह का पूर्व में थाना सरोजनीनगर में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज है चार मोबाइल फोन 36,700 रुपये नकद घटना में प्रयुक्त थार कार
एक लकड़ी का फट्टापुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि दोनों बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस टीम: स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार के साथ हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, हेड कांस्टेबल नदीम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार गौतम, कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विशेष दुहूण एवं कांस्टेबल अमन शुक्ला शामिल रहे।थाना महिगवां टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अजय पाल, उपनिरीक्षक सुनील कुमार एवं उपनिरीक्षक अंसार अहमद सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
