लखनऊ में बारावफात को लेकर अमीनाबाद में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लखनऊ में आज दिनांक 20-08-2026 को झन्डे वाले पार्क में।लखनऊ कमिश्नरेट के थाना अमीनाबाद क्षेत्र में बारावफात के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की। इसी क्रम में अधिकारियों ने झंडे वाले पार्क पहुंचकर मौके की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बारावफात के कार्यक्रम को लेकर एडीसीपी, डीसीपी, एसीपी कैसरबाग, एसीपी चौक, चौक थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी झंडे वाले पार्क में मौजूद रहे। अमीनाबाद थाने की टीम के साथ स्केंड इंस्पेक्टर उदय पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी मोलवीगज चौकी प्रभारी धिरेन्द्र प्रताप, नजीराबाद चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सैंगर, उ0नि0 राहुल, समेत पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों की मौजूदगी में अमीनाबाद क्षेत्र में पुलिस टीम ने पैदल गश्त की। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बारावफात के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस की ओर से त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
संवाददाता नबी अहमद


.jpg)



