गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तारना जायज .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया।

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तारना जायज .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया।

लखनऊ । गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध नाजायज पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को थाना स्थानीय की पुलिस टीम सेक्टर-01 में रात्रि गश्त, तलाश वांछित अपराधी, संदिग्ध व्यक्ति-वस्तु एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जेनेश्वर गेट नंबर-07 पर मुखबिर से सूचना मिली कि शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे से पहले कुछ व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पांच व्यक्ति सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को सड़क पर खड़ी कर आपस में लड़ाई-झगड़ा करते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को रोका और पूछताछ करते हुए तलाशी ली।

तलाशी के दौरान विवेक कुमार चौहान पुत्र राम करन चौहान, निवासी मकान नंबर-27 सदरपुर करौरा, थाना गोसाईंगंज, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 28 वर्ष के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जपुलिस ने बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0-155/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोमतीनगर विस्तार थाने में बरामद अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।