लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


दिनाँक 04/08/2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त द्वारा मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया गया है। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 69 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।दिनांक 05/08/2026 को थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव पुत्र स्व० राम सागर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी कमलानगर थाना जानकीपुरम लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी आज दिनांक 05/08/2026 को जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि जिस अभियुक्त की तलाश आप द्वारा की जा रही है वह सीतापुर रोड़ पर दूध मण्डी के पीछे मौजूद है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव उपरोक्त बताया। अभियुक्त को कृत्य का बोध कराते हुए मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही को पूर्ण कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।--शिवराम यादव उर्फ विवेक यादव पुत्र स्व० राम सागर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी कमलानगर थाना जानकीपुरमलखनऊ वाहन चालक-मु0अ0सं0 92/2026 धारा 69 भा0न्या0सं0, 2023 थाना सैरपुर लखनऊ