लखनऊ शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल, जाम में फंस रही एंबुलेंस

लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या और चालकों की मनमानी के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चौराहों और बाजारों के










आसपास ई-रिक्शा चालक सड़कों पर ही सवारी बैठाने और उतारने लगते हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर ई-रिक्शा बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जाम के कारण आम राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनती है जब किसी मरीज को लेकर एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने में होने वाली देरी मरीज की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद कई स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त चौराहों, बाजारों और अस्पतालों के आसपास यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाकर ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करना चाहिए। निर्धारित स्टैंड के अलावा सड़क पर वाहन खड़ा करने और यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।जनता ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट और स्टैंड व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाए तथा प्रमुख मार्गों पर नियमित यातायात निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को जाम से राहत मिल सके और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रास्ता मिल सके।

राष्ट्र नमन दैनिक अखबार संवाददाता  नबी अहमद