रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर शर्मनाक हरकत, नशे में धुत तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़

रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर शर्मनाक हरकत, नशे में धुत तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़

लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक वाले दिन ही एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जनपद के प्रमुख एलआरपी चौराहे पर तीन नशे में धुत युवकों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला त्योहार के चलते बस से उतर रही थी, तभी नशे की हालत में मौजूद तीन युवकों ने उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर बस परिचालक और आसपास मौजूद भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1.  विपिन कुमार

2.  अंकित कुमार

3.  अनूप कुमार

पुत्र - रामपाल, निवासी - ग्राम भदफर टीकौना, जिला - सीतापुर

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। भीड़ ने तीनों की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दिन चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए थी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि तीनों युवक नशे में थे, मेडिकल परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध छेड़छाड़ व शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। F I R लिख ली गई है।