CEIR पोर्टल से 207 गुम मोबाइल बरामद, स्वामियों को लौटाए
सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR पोर्टल के माध्यम से सर्विलांस सेल, एसओजी एवं जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने मोबाइल फोन स्वामियों को वितरित किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार जताया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
