थाना इटौंजा,ऑपरेशन किरण के अंतर्गत थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवादों का काउंसलिंग एवं मध्यस्थता के माध्यम से कराया गया शांतिपूर्ण समाधानl पुलिस उपायुक्त उत्तरी, कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन किरण के अंतर्गत थाना पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र की टीमों द्वारा पारिवारिक एवं आपसी विवादों में संवाद, काउंसलिंग एवं सकारात्मक परामर्श के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराकर परिवारों एवं रिश्तों को टूटने से बचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना इटौंजा पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा एक पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रभावी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान टीम द्वारा पति-पत्नी की समस्याओं एवं पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा दोनों के मध्य सकारात्मक संवाद स्थापित कर आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया।प्रभावी काउंसलिंग एवं समझाइश के फलस्वरूप दोनों पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए सहमति व्यक्त की। मिशन शक्ति केन्द्र थाना इटौंजा की टीम द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौता कराते हुए उन्हें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं विश्वास के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने हेतु सकुशल उनके घर रवाना किया गयाउ0नि0 सुमन सैनी थाना इटौंजा लखनऊउ0नि0 शिवानी सिंह थाना इटौंजा लखनऊ. का0 अमित चोपड़ा थाना इटौंजा लखनऊआपरेशन किरन श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय के निर्देशन में चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संवाद काउसलिंग एंव आपसी सहमती से पारिवारिक विवादो का शान्ति पूर्ण समाधान कर परिवारो को टूटने से बचाना आपसी समझ एंव विश्वास को बढावा देना एंव परिवारों में सोहार्दपूर्ण वातावारण बनाये रखना है।
