शनिवार को तहसील कलान सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 22 शिकायतें, मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं।
शनिवार को तहसील कलान सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 22 शिकायतें, मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं।
शाहजहांपुर । कलान तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह के समक्ष 22 ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। उपजिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश के साथ सम्बंधित विभागों के अफसरों को हस्तांतरित कर दीं। मौके पर एक भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ।
तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 09,पुलिस विभाग 01, विकास विभाग से 07, 05 अन्य से सम्बंधित शिकायतें आई।
इस मौके पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरें,तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आर्येंद्र सिंह यादव,एडीओ पंचायत कलान कुलदीप कुमार सक्सेना,एडीओ पंचायत मिर्जापुर राम औतार शर्मा,जेई एम आई अरविंद कुमार राजपूत, मिर्जापुर खण्ड शिक्षा अरविन्द कुमार कुशवाहा,
एडीओ एग्रीकल्चर रविन्द्र सिंह,कलान एडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी शुक्ला, मिर्जापुर एडीओ समाज कल्याण से संजीव कुमार,नगर पंचायत कलान से गौरव कुमार शर्मा, पूर्ति लिपिक अंकुर सक्सेना, लोकनिर्माण विभाग से अवनीश कुमार, थाना मिर्जापुर से उपनिरीक्षक मंजीर हुसैन, थाना परौर से प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, थाना कलान से प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा आदि मौजूद रहे।

