नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ। थाना इटौंजा पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को पीड़िता के पिता की ओर से थाने में शिकायत दी गई थी कि उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री के साथ ग्राम करौंदी निवासी अभिषेक पुत्र विनोद लोधी ने दुष्कर्म किया।शिकायत के आधार पर थाना इटौंजा में मु0अ0सं0 126/2026, धारा 64(1)/333 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़िता का नियमानुसार बयान दर्ज कराया तथा घटनास्थल का निरीक्षण, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों का संकलन कराया।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर 30 अगस्त की रात करीब 22:45 बजे जमखनवां मोड़ के पास से नामजद अभियुक्त अभिषेक पुत्र विनोद लोधी, निवासी ग्राम करौंदी, थाना इटौंजा, लखनऊ, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
