पुलिस ने वाहन चालकों पर की बड़ी कार्रवाई पश्चिम जोन में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर्स के खिलाफ चला अभियान

पुलिस ने वाहन चालकों पर की बड़ी कार्रवाई पश्चिम जोन में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर्स के खिलाफ चला अभियान 



लखनऊ । राजधानी में पुलिस ने वाहन चालकों पर की बड़ी कार्रवाई पश्चिम जोन में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर्स के खिलाफ चला विशेष अभियान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशानुसार निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड/अल्टर साइलेंसर (Modified/Altered Silencers) तथा अन्य ध्वनि प्रदूषणकारी उपकरणों के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु दिनांक 01.09.2026 से 30.09.2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, कमिश्नरेट लखनऊ के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.09.2026 को पश्चिमी जोन के 12 थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 695 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 29 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए तथा नियमों के उल्लंघन में कुल 84 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 22 साइलेंसर हटाए/जब्त किए गए, जिनमें से 16 साइलेंसर थानों के मालखाने में जमा कराए गए। 

कार्यवाही-अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 10 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 22 मॉडिफाइड साइलेंसर हटाए/जब्त किए गए, जिनमें से 16 साइलेंसर थानों के मालखाने में जमा कराए गए।

695 वाहन चेक किए गए, 29 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए, 84 चालान किए गए, 22 मॉडिफाइड साइलेंसर हटाए/जब्त किए गए, 16 साइलेंसर मालखाने में जमा कराए गए तथा 10 वाहन सीज किए गए।लखनऊ पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों का ही प्रयोग करें। नियमों का उल्लंघन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध यह विशेष अभियान पूरे माह निरंतर जारी रहेगा।