विश्व हिंदू महासभा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा। लगे जय श्री राम के नारे। अब मथुरा की बारी।।

विश्व हिंदू महासभा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा। लगे जय श्री राम के नारे। अब मथुरा की बारी।।

सोनभद्र  । महंत अवैद्यनाथ की तिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासभा के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू महासभा के लोग रावटसगंज के दंडित मंदिर पर इकट्ठा हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर से शुरू करके महिला थाना होते हुए शीतला मंदिर तथा बरौली चौक पर पहुंचे। फिर वापसी करते हुए रामलीला मैदान ग्राउंड मैं आयोजित सहभोज कार्यक्रम के लिए सभी लोग इकट्ठा हुए। रामलीला मैदान में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर कलश यात्रा का समापन किया गया । लोगों द्वारा सहभोज में हिस्सा लिया गया। विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री सरिता गिरी दिल्ली से चलकर आई थी।

महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म को और मजबूत करने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी महाराज जी का इसके लिए प्रयास जारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू महासभा मातृशक्ति के प्रदेश मंत्री सुमन सिंह पटेल ने कहा कि सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। यह कार्यक्रम योगी जी महाराज के गुरु महंत अवैद्यनाथ के पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष विजय यादव द्वारा सनातन धर्म के अच्छाइयों पर प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष के द्वारा विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर सरिता गिरी मुख्य अतिथि सुमन सिंह पटेल का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री सरिता गिरी मुख्य अतिथि हिंदू महासभा मातृशक्ति के प्रदेश मंत्री सुमन सिंह पटेल हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष विजय यादव तथा हिंदू महासभा व हिंदू महासभा मातृशक्ति के तमाम हजारों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि सोनभद्र के  किन्नर समाज के लोग भी सनातन धर्म की मजबूती के लिए कलश यात्रा में मौजूद रहे।