राज्यसभा के दोनों सपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कक्ष में मुलाकात की।इसी दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर यूपी की सियासत में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं।
हालांकि, देर शाम राकेश सचान ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कीं। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
