शानदार सेवाकाल के बाद रेंजर लल्लन दीक्षित हुए सेवानिवृत। विभाग ने दी भावभीनी विदाई।
पीलीभीत, बीसलपुर। सोमवार को दियोरिया कला रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी रेंजर लल्लन दीक्षित के सेवानिवृत्ति होने पर एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी रेंजर एवं वन दरोगा ने रेंजर को फूल माला पहनाकर अन्य उपहार देकर विदाई दी। रेंजर के साथ काम करने वाले साथियों ने उनके कार्यों की सराहना की। रेंजर ने वन विभाग में वर्षों की लंबी और सराहनीय सेवा पूरी कर सम्मान पूर्वक विदा ली।
विदाई की घड़ी में रेंजर भी काफी भावुक नजर आए।
उन्होंने अपने संबोधन में सभी वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों (वन दरोगा, वनरक्षक,) का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने सभी साथियों को ईमानदारी और लगन से वन्यजीवों व पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया । इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से डिप्टी रेंजर, वन दरोगा, वनरक्षक, सहित वन विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
