बिलसंडा को मिली बड़ी सौगात, विधायक के प्रयास से 21 करोड़ से बनेगा फगुनिहाई पुल

 बिलसंडा को मिली बड़ी सौगात, विधायक के प्रयास से 21 करोड़ से बनेगा फगुनिहाई पुल

पीलीभीत / बीसलपुर। बिलसंडा में 850 एकड़ भूमि पर औधोगिक हब, एक्सप्रेस वे के बाद अब भाजपा विधायक की बड़ी सौगात खन्नौत नदी का फगुनिहाई घाट। बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट के नए पुल की मंजूरी दे दी है। इस पुल के निर्माण के लिए 21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। 

विदित हो, कार सेवा के द्वारा तीन दशक पूर्व खन्नौत नदी के पुल का निर्माण कराया गया था। परंतु धीरे धीरे पुल जर्जर और ध्वस्त हो गया। इससे आवागमन की दिक्कत थी, दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया था और बिलसंडा कस्बे के गल्ले व्यापार पर इसका असर विपरीत पड़ रहा था। 

बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नवीन पुल के निर्माण की मांग रखी। भाजपा विधायक के प्रयास से नए पुल की मंजूरी के साथ 21 करोड की धनराशि स्वीकृत मिल चुकी है। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।