नीतेश मौर्या हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नीतेश मौर्या हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, 04 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत डफरपुर चौराहे के पास नीतेश कुमार मौर्या पुत्र दिनेश कुमार मौर्या निवासी ग्राम सरैया महिपतपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को विपक्षीगण द्वारा अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा उसे मारकर पन्ना ढाबा थाना क्षेत्र पिसावां जनपद सीतापुर के पास फेंक देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस/डिजिटल डेटा एवं सीसीटीवी के अवलोकन की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1.अंकित गुप्ता पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम सरैया कादीपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर, 2.दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, 3.अमरेन्द्र वर्मा पुत्र दिनेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम शेहारुखेड़ा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर, 4.मनोज मौर्या पुत्र विद्याप्रसाद निवासी ग्राम सरैया महिपतसिंह थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को आज दिनांक- 31.10.2026 को भगौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जें से एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी।
घटनाक्रम कि पूछताछ और जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक नीतेश से अभियुक्त मनोज मौर्या द्वारा RO प्लांट लगवाने के लिए 14 लाख रुपया लिया गया था तथा मृतक नीतेश मौर्या अभियुक्त मनोज मौर्या के साथ धान खरीद का भी काम करता था, अभियुक्त मनोज मौर्या द्वारा धान खरीद के रुपये में भी 10 लाख रुपये का घपला कर रुपये हड़प लिये गये थे। मृतक नीतेश अपना रुपया मनोज मौर्या से बार-बार मांग रहा था। अभियुक्त मनोज मौर्या अपने दूसरे साथी अंकित गुप्ता के साथ भी धान खरीद का काम करता था। मृतक नीतेश एक महिला से बातचीत करता था तथा अभियुक्त अंकित गुप्ता भी उस महिला से बातचीत करता था।
इन्ही रंजिश को लेकर अभियुक्तगण मनोज मौर्या व अंकित गुप्ता ने मिलकर नीतेश मौर्या की हत्या की योजना बनाई।
अभियुक्त मनोज मौर्या ने दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को 05 लाख रुपये में नीतेश मौर्या की हत्या करने के लिए राजी किया। अभियुक्त दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा उपरोक्त ने अभियुक्त अमरेन्द्र व 2 अन्य लोगों को हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया।
दिनांक 29.10.2026 को नीतेश मौर्या मोटर साइकिल से अपनी बहन के घर ग्राम सरैया, महिपतपुर थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ से वापस आ रहा था, इस बात की जानकारी उक्त महिला द्वारा अंकित गुप्ता को फोन पर दी गयी। अभियुक्तगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतक नीतेश मौर्या को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत डफरपुर के आगे डा0 राजेन्द्र प्रसाद हास्पिटल के पास एक चार पहिया वाहन में बिठा लिया तथा नीतेश मौर्या के मोटर साइकिल व सिलेण्डर वहीं सड़क किनारे खड़ी कर दिया तथा नीतेश मौर्या को पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट, थाना पिसावां जनपद सीतापुर से करीब 200 मीटर आगे ट्यूबेल पर ले जाकर नीतेश मौर्या को जान से मारने के लिए गला काट दिया व मारपीट की गयी। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नीतेश मौर्या को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि बरामद स्विफ्ट डिजायर कार उसके द्वारा घटना से अर्जित धन से खरीदी गयी है।
गिरफ्तार किया गए चारों आरोपियों के नाम व पते
1. अंकित गुप्ता पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम सरैया कादीपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर।
2. दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
3. अमरेन्द्र वर्मा पुत्र दिनेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम शेहारुखेड़ा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।
4. मनोज मौर्या पुत्र विद्याप्रसाद निवासी ग्राम सरैया महिपतसिंह थाना सदरपुर जनपद सीतापुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
स्वाट टीम -
1. उप निरीक्षक अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
2. उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, उप निरीक्षक अजीज़ुल हसन
3. हेड कांस्टेबल अंगद गौड़, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज
4. हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, कांस्टेबल जरनैल सिंह
5. कांस्टेबल अभय कुमार, कांस्टेबल अंकित तोमर,
6. कांस्टेबल अभिषेक राजवंशी, कांस्टेबल नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
1. निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. उप निरीक्षक अभय कुमार मौर्या
3. हेड कांस्टेबल चन्द्रभान, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार
4. कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला
5. कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार
थाना बड्डूपुर-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर
2. उप निरीक्षक राजेश कुमार पाल, उप निरीक्षक श्रीकांत मिश्रा, उप निरीक्षक अमन सैनी
3. कांस्टेबल चट्टान सिंह, कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव
4. कांस्टेबल मो0 इरफान, कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव, कांस्टेबल हरिशचन्द्र पटेल
5. महिला कांस्टेबल प्रिया राजपुत
