दिनांक 09.11.2026 को वादी छेदीलाल पुत्र स्व0 बेचालाल निवासी ग्राम लालाबाग भूहर, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ द्वारा थाना ठाकुरगंज पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.11.2026 को सपना व नेहा नामक महिलाओं द्वारा उनके भाई देशराज उर्फ मनीष पर रुपये एवं जेवर चोरी करने का आरोप लगाया गया था तथा सामान वापस करने को लेकर उसे डराया-धमकाया जा रहा था। उक्त दोनों महिलाएं पूर्व में भी उनके भाई को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं, जिससे वह काफी परेशान रहता था। आरोप है कि उक्त महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर उनके भाई देशराज उर्फ मनीष ने दिनांक 08.11.2026 की रात्रि में भूहर पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरगंज पर मु0अ0सं0- 0731/2026 धारा 108/331(2) बीएनएस बनाम सपना व नेहा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही एवं अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.11.2026 को मुकदमे में नामजद दोनों अभियुक्ताओं सपना रावत पत्नी आलम शाह, उम्र करीब 35 वर्ष एवं 02. नेहा परवीन पत्नी आलमगीर, उम्र करीब 25 वर्ष को बेगरिया ढाल, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है-मु0अ0सं0- 0731/2026, धारा 108/331(2) बीएनएस, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ-सपना रावत पत्नी आलम शाह, पुत्री बेडीलाल, निवासी बादलखेड़ा बुद्धेश्वर थाना पारा लखनऊ, हाल पता लाल नगर हरदोईया, थाना पारा, लखनऊ, उम्र करीब 35 वर्ष नेहा परवीन पत्नी आलमगीर, निवासी छितौनी, थाना मुड़ेरवा, जनपद बस्ती, हाल पता लाल नगर हरदोईया, थाना पारा, लखनऊ, उम्र करीब 25 वर्षl
क्राइम संवाददाता नबी अहमद
.jpg)