बिलसंडा के लिए विधायक विवेक वर्मा का बड़ा कदम अब पूर्ण होने जा रहा है
बिलसंडा (पीलीभीत): शाहजहांपुर-पीलीभीत की सीमा के बीच बहने वाली खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट पर बनने वाले पुल का शिलान्यास आज 24 नवम्बर 2026 को होगा।इस अवसर पर बीसलपुर के विधायक श्री विवेक कुमार वर्मा और पीलीभीत के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद मौजूद रहेंगे। दोनों जनप्रतिनिधि मिलकर विधिवत पूजन कर आधारशिला रखेंगे।विदित हो कि वर्ष 1992 में तत्कालीन सांसद डॉ. परशुराम गंगवार और विधायक रामसरन वर्मा ने इस पुल का उद्घाटन किया था। उस समय यह पुल सिख संगत ने कार सेवा से निर्मित कराया था, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। परंतु कुछ समय पूर्व पुल क्षतिग्रस्त हो गया और आवागमन बंद हो गया।इसके बाद बीसलपुर के भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुल को स्वीकृति दिलाई। अब उसी पुल के नवनिर्माण का शिलान्यास सांसद और विधायक मिलकर करेंगे।इस पुल के बनने से बिलसंडा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
