आईपी कॉलेज में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लाभार्थियों को बांटे उपहार
आईपी कॉलेज में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लाभार्थियों को बांटे उपहार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुलंदशहर द्वारा आईपी कॉलेज, बुलंदशहर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला जज संजय कुमार-I उपस्थित रहे।
शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को विधिक सहायता एवं उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों तक विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना रहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को विभागीय योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य सेवाओं से जोड़ने हेतु जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा लाभार्थियों को उपहार आदि भेंट किए गए और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता से जरूरतमंदों तक सहायता एवं सेवाएँ पहुँचाने तथा आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि बुलंदशहर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंद एवं पीड़ित व्यक्तियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय तक उनकी पहुँच सुगम बनाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

