बिलसंडा में सिलाई प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक समापन, भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

 बिलसंडा में सिलाई प्रशिक्षण का समारोह पूर्वक समापन, भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने किया  प्रदर्शनी का उद्घाटन 


बिलसंडा/पीलीभीत। बिलसंडा के गौहनिया स्थित कृष्णा नरेश पीजी महाविद्यालय में सर्वोदय आश्रम और उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समारोहपूर्वक समापन हो गया।

समापन समारोह का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड एवं सर्वोदय आश्रम द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का  फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान 45 सिलाई शिक्षिकाओं  (30 सैटेलाइट स्कूल एवं 15 क्लासिक उषा सिलाई स्कूलों) सैटेलाइट की शिक्षिकाओं को पुस्तक एवं सिलाई संबंधित सामग्री साइनबोर्ड सभी को भेंट की गई। विधायक जी ने शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों का अवलोकन  की प्रदर्शनी की सराहना की तथा सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष दीदी श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव एवं उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड के राज्य समन्वयक आलोक कुमार सक्सेना एवं बृजेश कुमार सक्सेना के सहयोग की सराहना की मेरे क्षेत्र में दोनों संस्था सहयोग देकर महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को आगे बढि रहे हैं उन्होंने और शिक्षिका महिलाओं से उनके अनुभवों की जानकारी ली।

इस अवसर पर विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन के प्रति पूरी तरह संजीदा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी महिलाएं स्वावलंबी बनें और अपने परिवार व समाज को आगे बढ़ाएं।

समाजसेवी सभासद श्रीमती शालिनी जायसवाल* ने कहा कि महिलाएं सिलाई के हुनर का अपने परिवार के उत्थान के लिए उपयोग करें। समाजसेवी डॉ. हिमांशु सक्सेना और श्री आशीष सक्सेना एडवोकेट ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कृष्णा नरेश पीजी महाविद्यालय गौहनियां के कार्यक्रम समन्वयक  श्री पार्थ अग्रवाल, प्रीतम, रंजीत कश्यप ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीदी उर्मिला श्रीवास्तव के निर्देश पर सर्वोदय आश्रम के उप निदेशक बृजेश कुमार सक्सेना और  समाजसेवी मुकेश सक्सेना एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती गुलाब जहां ने मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विवेक वर्मा, सभासद श्रीमती शालिनी जायसवाल, आशीष सक्सेना एडवोकेट, डॉ. हिमांशु सक्सेना और पार्थ अग्रवाल को माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सर्वोदय आश्रम की ओर से विधायक विवेक वर्मा को "नागरिक सर्वोदय सम्मान" से भी नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना एडवोकेट एवं बरिष्ठ पत्रकार ने किया।  धन्यवाद उषा इन्टरनेशनल लिमिटेड के राज्य समन्वयक आलोक कुमार त्रिपाठी की ओर बृजेश कुमार सक्सेना ने दिया।