लखनऊ कमिश्नरेट थाना कैसरबाग के मेहनती पुलिस आफिसर एसी पी गौरव उपाध्याय की मेहनत हुई सफल जाम से दिलाई जनता को राहत दीपावली के त्योहार को शाह कुशल सम्पन कराया
राष्ट्र नमन दैनिक अखबार
लखनऊ | क्राइम संवाददाता – नबी अहमद दिनांक – 09 नवंबर 2026
एसीपी गौरव उपाध्याय की मुस्तैदी से जनता को मिली जाम से राहत, चार थाना क्षेत्रों में चला वाहन चेकिंग अभियान
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के कैसरबाग सर्किल में एसीपी गौरव उपाध्याय की सक्रियता और मुस्तैदी से आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिली। दीपावली का त्योहार लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया।
दिनांक 9 नवंबर 2026 को एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के निर्देशन में कैंट रोड, कैसरबाग, अमीनाबाद और नाका क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना वाहन के आवश्यक कागजात और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए वाहनों की डिक्की तक की जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
एसीपी गौरव उपाध्याय की निगरानी में पुलिस टीम लगातार सड़कों पर मुस्तैद रही, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक जाम का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रही।
जनता को सुरक्षा और जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस की यह मुस्तैदी सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से दीपावली का त्योहार भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हुआ।









