लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्र में रोडो पर और डिवाइडर पर लगी हुई दुकानों की एसी पी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के आदेशों अनुसार की जाएगी जांच
राष्ट्र नमन दैनिक अखबार हम दिखाते हैं वहीं जो खबर होती है सही। आपकी आवाज आपकी खबर पहुंचाएंगे आला अधिकारियों तक।
लखनऊ। क्राइम संवाददाता – नबी अहमद।
दिनांक: 12 नवंबर 2026अमीनाबाद में एसीपी गौरव उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस का पैदल गश्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजालखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ के थाना अमीनाबाद क्षेत्र में एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीमों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली।पैदल गश्त में थाना अमीनाबाद प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सुचि सावंत, उ0नि0 रामेश्वर, मौलवीगंज चौकी प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सहित थाने की पुलिस टीम शामिल रही।एसीपी गौरव उपाध्याय ने पुलिस टीम को अमीनाबाद बाजार में लगी दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और बाजार में व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।पुलिस टीम ने पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों का उद्देश्य बाजार में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।अमीनाबाद के जाम को खत्म कराकर पैदल चलने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाई जाए।वही ई रिक्शा चालाकों का डायवर्सन कराया जाए ताकि इनकी संख्या अमीनाबाद जैसी भीड़-भाड़ वाली मार्केट में कम नजर आए ।अब देखना यह होगा के अमीनाबाद थाना प्रभारी क्या जाम से दिलाएंगे जनता को निजात क्या एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय के आदेशों का किया और करवाया जायेगा पालन।
RashtraNaman Lucknow Aminabad Kaiserbagh Police FootPatrol LucknowNews













