लखनऊ। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, DCP ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमानl

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में DCP द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।