आज बल्लबगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री व पद्म विभीषण सम्मान से अलंकृत दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती मनायी गयी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी l 










श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, मुलायम यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम यादव, बल्लभगढ़ सपा के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल, मेहर चंद, राजकुमार, एस वर्मा आदि ने श्री यादव को याद किया और कहा कि वे पूरी जिन्दगी वास्तव में गरीबों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, पीड़ितों व अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर रहे और सड़क तथा सदन  दोनों जगह उनके मुद्दे उठाते रहे l उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने स्तर पर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की यथा सम्भव मदद करेंगे ।

 कुंवर सिंह (फरीदाबाद शहर संवाददाता)