रामघाट मोड़ पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई
रामघाट, बुलंदशहर। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में थाना रामघाट पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामघाट मोड़ पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी डिक्की समेत पूरी तलाशी ली और चालक से कागजात व पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए और आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात चेक किए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने वाहन चालकों को यह भी समझाया कि यातायात नियमों का पालन करना उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
पुलिस की इस सघन चेकिंग से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह की चेकिंग से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी।
थाना पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य चौराहों और हाईवे से जुड़े मार्गों पर चेकिंग को और अधिक सख्त किया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
इस दौरान उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सेठ पाल सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल नवनीत, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल तरन राठौर, महिला कांस्टेबल सुम्मी सहित करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

