जिलाधिकारी के निर्देश पर भवानीपुर खल्ली गांव का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुनः स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराए जाने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर भवानीपुर खल्ली गांव का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुनः स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराए जाने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया।


बदायूँ


सहसवान भवानीपुर खल्ली हॉट स्पॉट जोन क्षेत्र  के ग्राम भवानीपुर खल्ली में एक स्कूली छात्र  व एक महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। 
वही जिलाधिकारी के निर्देश पर भवानीपुर खल्ली गांव का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुनः स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराए जाने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया। टीमें मंगलवार को ग्रामीणों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन को सौंप देंगे।
ज्ञात रहे भवानीपुर खल्ली गांव में बीते दिनों एक जमाती सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने  के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव  की आबादी का स्वास्थ्य परीक्षण का सर्वे किया गया था। अब पुनः एक स्कूली छात्र एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे गांव का स्वास्थ सर्वेक्षण किया जाएगा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मंदीप  गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर भवानीपुर खल्ली गांव का एक बार फिर 11 टीमें बनाकर जिसमें एएनएम आशा सुपरवाइजर आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाकर मंगलवार को डोर टू डोर भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जाएगा।