कुबरी कामसहाय गांव में पथराव चार घायल

कुबरी कामसहाय गांव में पथराव चार घायल


बदायूँ


खितौरा पूर्व प्रधान के नलकूप को जाने वाली बिजली की लाइन काटने का आरोप वर्तमान प्रधान के बेटे पर लगने के बाद उघैती थाना क्षेत्र के कुबरी कामसहाय गांव में बवाल हो गया। दोनों ओर के समर्थकों की ओर से आधे घंटे तक जमकर पथराव किया गया पथराव में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है।जानकारी के मुताबिक उघैती थाना क्षेत्र  के ग्राम पंचायत कुबरी कामसहाय के प्रधान बनवारी लाल की खेती इलाके में मक्का की फसल खड़ी है।


पिछले 3 दिनों से लाइनमैन के द्वारा सप्लाई चालू करने के बाद देर रात उनके नलकूप की लाइन को कोई व्यक्ति काट जाता था। पूर्व प्रधान ने इस मामले में वर्तमान प्रधान भूरी देवी के बेटे पर लाइन काटने का आरोप लगाया। आरोप लगते ही वर्तमान प्रधान और उसके समर्थक उग्र हो गए। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आए, तो कुछ ही देर में पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। लोग घरों में छुप गए। प्रधान पक्ष से उदयवीर एवं पूर्व प्रधान पक्ष से आराम सिंह बनवारी और रामखिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना की खबर किसी ग्रामीण ने पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही डायल 112 एवं थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।


पुलिस को देख कर खुराफाती मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद उपद्रवियों की सूची बनानी तैयार कर दी है। पुलिस की सख्ती के बाद उपद्रवी फरार हो गए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर